GadiChuno logo Asli khabar,asli keemat.
Home › Guides › नयी कार की PDI Checklist: Delivery से पह…

नयी कार की PDI Checklist: Delivery से पहले पूरी जाँच, Step by Step

2026-11-25

Read in English →

Delivery का दिन ख़ुशी का दिन होता है, लेकिन वही दिन सबसे ज़्यादा ध्यान का भी है। PDI, यानी Pre Delivery Inspection, का मतलब है delivery लेने से पहले गाड़ी की पूरी जाँच ख़ुद करना। एक बार गाड़ी आपके नाम register हो जाए, तो सही कमी ठीक करवाना भी लम्बी लड़ाई बन जाता है। इसीलिए नियम सीधा है — पहले जाँच, फिर sign। इस guide में सब कुछ है — device और उनका use, काग़ज़, गाड़ी के अंदर-बाहर की एक-एक जाँच, कमी मिले तो क्या करना है, और आख़िर में print होने वाली checklist। कुछ भी छोड़ा नहीं गया है।

Paint thickness gauge से panel की reading लेते हुए

Paint thickness gauge से panel की reading — factory paint पर number आमतौर पर 80–140 micron के बीच आता है।

Showroom भी PDI करता है — फिर ख़ुद क्यों करें?

Showroom की PDI उनके अपने staff की एक formality होती है — गाड़ी धोना, polish करना, cover हटाना और एक हल्की सी नज़र। उनका हित गाड़ी deliver करने में है, आपका हित एक बिल्कुल सही गाड़ी पाने में है। गाड़ियाँ stockyard तक truck और train में सैकड़ों kilometre चलकर आती हैं, और रास्ते की छोटी क्षति — दोबारा paint हुआ दरवाज़ा, बदला हुआ शीशा, खरोंच खाया rim — delivery से पहले चुपचाप ठीक कर दी जाती है। उसे सिर्फ़ आपकी अपनी जाँच पकड़ सकती है, वो भी धीरे-धीरे और दिन की रोशनी में। याद रखिए: जब तक गाड़ी आपके नाम register नहीं हुई, आप ख़राब गाड़ी लेने से मना करके दूसरी गाड़ी माँग सकते हैं। Registration के बाद नहीं। यही एक बात इस पूरे page की वजह है।

PDI कब और कहाँ करें

कौन से device चाहिए — और हर एक को use कैसे करें

कुल चार चीज़ें। जिन दो device पर पैसा लगता है, paint gauge और OBD scanner, वो मिलाकर करीब ₹2,300–6,500 के हैं, जो लाखों की गाड़ी के आगे कुछ भी नहीं। नीचे हर device का use भी समझाया है, क्योंकि जो device पढ़ना न आये वो बेकार है।

1. Paint thickness gauge (paint meter)

करीब ₹1,500–4,000। ये PDI का सबसे ज़रूरी device है। ये paint की परत की मोटाई micron में बताता है। Use कैसे करें: gauge चालू करके उसकी नोक panel पर पूरी तरह सीधी रखकर दबाएँ और number पढ़ें। हर panel पर 3–4 reading लें — bonnet, roof, boot, चारों दरवाज़े, दोनों आगे वाले fender और दोनों पीछे वाले हिस्से — और phone में panel-दर-panel note करते जाएँ।

Number कैसे समझें: factory paint की reading 80–140 micron होती है और सब जगह लगभग बराबर (har panel ki reading neeche diye boxes me likho) होती है (panel-दर-panel 10–20 micron का फ़र्क़ normal है)। जिस panel पर reading 180–200 micron आये, उस पर अतिरिक्त paint चढ़ा है। 300 micron या उससे ऊपर का मतलब लगभग हमेशा paint के नीचे putty भरी है — यानी वो panel dent होकर ठीक हुआ है। "नयी" गाड़ी पर एक repaired panel मिलना discount की नहीं, दूसरी गाड़ी माँगने की वजह है।

2. OBD scanner

Steering के नीचे OBD port में लगा scanner

OBD scanner steering के नीचे वाले port में लगता है और phone के app से जुड़ जाता है।

Bluetooth वाला छोटा सा device, करीब ₹800–2,500। Use कैसे करें: OBD port ढूँढें — dashboard के नीचे, steering column के पास या pedals के ऊपर एक छोटा सा rectangular socket होता है। Scanner उसमें लगाएँ, ignition on करें (engine चलाना ज़रूरी नहीं), phone के app से Bluetooth जोड़ें और पूरा scan चलाएँ। देखना क्या है: stored fault code। बिल्कुल नयी गाड़ी में एक भी code नहीं होना चाहिए। Code का मतलब हमेशा टूटी गाड़ी नहीं होता, लेकिन delivery वाले दिन मिले code पर showroom से लिखित में जवाब लें — मुँहज़बानी "normal है sir" नहीं।

3. Torch

कोई भी तेज़ torch (phone की light भी चलेगी, अलग torch बेहतर है)। ये engine bay के अंदर, गाड़ी के नीचे, boot के spare-wheel वाले गड्ढे में और पहियों के पीछे काम आयेगी — वही जगहें जहाँ रिसाव, rust और चूहों की क्षति छुपती है।

4. Smartphone — और अपना charging cable

Phone आपका सबूत record करने वाला है: sign करने से पहले हर कमी, हर gauge reading और odometer की photo-video बनाएँ। तारीख़ वाली photos ही बाद में काम आती हैं। साथ में अपना USB cable भी ले जाएँ — उसी से गाड़ी के USB port, Android Auto और Apple CarPlay अपने phone से test होंगे।

Step 1 — काग़ज़, VIN और पैसों के documents

Windshield के नीचे लगी VIN plate

VIN plate windshield के नीचे, dashboard के कोने पर लगी होती है।

शुरुआत काग़ज़ों से करें, क्योंकि यहाँ की ग़लती गाड़ी की पूरी उम्र साथ चलती है।

Step 2 — बाहर और paint, panel-दर-panel

ये काम धीरे-धीरे, panel-दर-panel, खुली दिन की रोशनी में करें। हर panel को कोने से देखें — dent reflection के मुड़ने से दिखता है, सीधे देखने से कभी नहीं।

Step 3 — Tyres और wheels

Tyre पर बना DOT code 4020

Tyre के side पर बना DOT code — इस photo में 4020, मतलब 2020 के 40वें हफ़्ते में बना tyre।

Step 4 — Engine bay और गाड़ी के नीचे

Engine oil की dipstick निकालकर जाँच

Dipstick निकालकर oil का level और रंग देखिए — oil साफ़ और ऊपर के निशान तक होना चाहिए।

Step 5 — अंदर, seats और boot

Step 6 — Electronics और features: एक-एक करके ख़ुद चलाएँ

यही वो हिस्सा है जहाँ सबसे ज़्यादा जल्दी होती है, और delivery वाले दिन की सबसे ज़्यादा कमियाँ यहीं मिलती हैं। किसी feature पर salesman की बात न मानें — ख़ुद चलाकर देखें।

Step 7 — Premises के अंदर छोटी सी drive

ज़्यादातर showroom आपकी allotted गाड़ी की road test नहीं देते, लेकिन stockyard या premises के अंदर छोटी drive आमतौर पर हो जाती है — माँगकर देखें। 200 metre भी बहुत कुछ बता देते हैं:

Step 8 — Electric गाड़ियों (EV) की अतिरिक्त जाँच

Step 9 — CNG गाड़ियों की अतिरिक्त जाँच

कमी मिले तो क्या करें — ठीक-ठीक क्रम

घबराएँ नहीं, बहस भी न करें। बस ये क्रम अपनाएँ:

ग़लतियाँ जो लगभग हर ख़रीदार करता है

PDI Checklist — print करके showroom ले जाइए

नीचे वाली checklist के हर item को mark कीजिए: ✅ मतलब सही है, ❌ मतलब problem है, और —— मतलब ये चीज़ इस गाड़ी पर लागू नहीं, इसलिए वो score में नहीं गिनी जायेगी। कुल 88 जाँचें हैं। आख़िर में अपना conclusion लिखिए, PDI score देखिए, और result यहीं से print या share कीजिए। जिस point पर reading या date लिखनी है, वहाँ उसी point के साथ छोटा box दिया है — भरी हुई value report में भी आयेगी।

✅ = सही है   ❌ = Problem है   —— = इस गाड़ी पर लागू नहीं

A. काग़ज़, VIN और पैसों के documents

1.VIN तीनों जगह मिलाया — windshield plate, दरवाज़े का sticker और engine bay की stamping
2.VIN invoice और Form 22 से मिलाया — एक-एक अक्षर बराबर
3.VIN से बना हुआ साल-महीना decode किया — गाड़ी stock में 4 महीने से ज़्यादा पुरानी नहीं
4.Engine number invoice से मिलाया
5.Odometer 50 km से कम दिखा रहा है
6.Invoice check किया — ex-showroom price, GST और TCS (₹10 lakh से ऊपर की गाड़ी पर) सही है
7.Insurance check की — zero-depreciation (bumper-to-bumper) cover अगर वादा था, policy पर VIN और engine number सही है
8.Form 21 (sale certificate) और Form 22 मिल गये
9.दोनों चाबियाँ मिल गयीं — दूसरी चाबी भी गाड़ी में घुमाकर check की
10.Extended warranty के काग़ज़ मिल गये, अगर ख़रीदी थी

B. बाहर और paint

11.जाँच से पहले गाड़ी धुली हुई और पूरी सूखी थी
12.दिन की रोशनी में चारों तरफ़ घूमकर देखा — किसी panel पर dent या scratch नहीं
13.Paint gauge से हर panel (bonnet, roof, boot, सारे दरवाज़े, दोनों fender) की reading ली — 80–140 micron, सब जगह लगभग बराबर
14.हर panel का रंग और texture धूप और छाँव दोनों में एक जैसा दिखता है
15.दरवाज़ों, bonnet और boot के gap हर तरफ़ बराबर हैं
16.हर दरवाज़ा, bonnet और boot आसानी से खुलता-बंद होता है, आवाज़ सबकी एक जैसी
17.सारे दरवाज़ों की rubber beading नरम है और पूरी बैठी हुई है
18.Paint readings panel-दर-panel मिलायीं — न किसी एक panel की, न पूरी एक side की reading बाक़ियों से बहुत ऊपर है
19.दरवाज़े की rubber beading किनारे से उठाकर नीचे देखा — paint बाहर से मिलता है, masking की line नहीं है
20.Headlamp, tail-lamp और fog lamp — किसी lens में crack नहीं, अंदर नमी नहीं
21.सारे शीशों पर date code एक ही समय का है
22.Windshield में कोई chip या crack नहीं; wiper blade नये और नरम हैं
23.दोनों mirror ठीक से fold और adjust होते हैं
24.Fuel lid ठीक से खुलता-बंद होता है
25.कहीं rust या paint का bubble नहीं — दरवाज़ों के किनारे और spare-wheel वाली जगह समेत

C. Tyres और wheels

26.हर tyre का DOT code पढ़ा — कोई tyre 2 साल से ज़्यादा पुराना नहीं
27.चारों tyre एक ही brand, model और size के हैं
28.किसी sidewall पर cut, फुलाव या crack नहीं
29.Tread पर रंग वाली लकीरें दिख रही हैं — tyre unused हैं
30.Rim पर कोई scratch या bend नहीं
31.Spare tyre देखा (full-size या space-saver, जो specification में है)
32.Jack, पाना, tow hook और toolkit पूरा है
33.Warning triangle और first-aid kit मौजूद है

D. Engine bay और गाड़ी के नीचे

34.दिन की पहली start ठंडे engine पर हुई — साफ़ start, लम्बा crank नहीं
35.Engine idle पर smooth है — vibration या RPM का उतार-चढ़ाव नहीं
36.Exhaust का धुआँ normal है — नीला या काला धुआँ नहीं
37.Dipstick पर engine oil — साफ़ और ऊपर के निशान तक
38.Coolant MIN–MAX के बीच; brake fluid भरा हुआ
39.Battery का महीना-साल देखा; terminal कसकर लगे हैं, सफ़ेद corrosion नहीं
40.Battery की अलग warranty card मिल गयी
41.Engine bay में या गाड़ी के नीचे कहीं oil-पानी का रिसाव नहीं
42.तारों पर चूहों के काटने के निशान नहीं
43.Suspension spring में कोई shipping block नहीं रह गया
44.Bonnet और fender के bolts पर paint टूटा नहीं है; अंदर वाले apron पर welding के ताज़ा निशान नहीं हैं

E. अंदर, seats और boot

45.Seats का plastic हटवाकर देखा — कोई cut, दाग़ या ढीली सिलाई नहीं
46.सारे seat belt पूरी तरह बाहर आते हैं और झटके पर lock होते हैं
47.दोनों आगे वाली seats का slide, recline और height adjustment चलता है
48.ISOFIX child-seat mount मौजूद हैं (अगर specification में हैं)
49.Dashboard और door pad — कोई scratch नहीं, कोई panel ढीला नहीं, खटखट नहीं
50.Glove box, sun visor और सारी interior lights काम करती हैं
51.Boot साफ़ और सूखा है; boot की light जलती है
52.Boot के floor और spare-wheel वाली जगह देखी — welding के ताज़ा निशान या नया paint नहीं है
53.पीछे की seats ठीक से fold होती हैं (अगर split-folding हैं)

F. Electronics और features — एक-एक करके चलाकर

54.AC हर vent से ठीक ठंडा करता है, आगे और पीछे; heater भी test किया
55.Infotainment screen — touch, radio और steering controls सब काम करते हैं
56.अपना phone Bluetooth से जोड़ा; Android Auto / Apple CarPlay लगाकर test किया
57.Reverse camera की तस्वीर साफ़ है; parking sensor हर कोने पर beep करते हैं
58.360-degree camera के सारे view दिखते हैं (अगर है)
59.सारे speaker एक-एक करके बजाकर सुने
60.चारों power window पूरी नीचे-ऊपर होती हैं; child lock test किया
61.Sunroof पूरी खुलती, बंद होती और tilt होती है, बिना आवाज़ के (अगर है); rubber seal ठीक है और band होने पर panel roof के बराबर बैठता है
62.Horn, headlamp (low-high beam), fog lamp, tail light, brake light, reverse light, चारों indicator और hazard light — सब काम करते हैं
63.TPMS हर पहिये की reading दिखाता है (अगर है)
64.USB और 12V port से अपना phone charge करके देखा — अपने cable से
65.Manual gearbox: reverse समेत हर gear बिना अटके आसानी से लगता है; clutch का bite point ठीक है (या automatic के सारे mode चलते हैं)
66.तीनों pedal दबाकर छोड़े — बिना अटके तुरंत वापस आते हैं; pedal के rubber घिसे नहीं हैं
67.Headlight का beam दीवार पर check किया — दोनों की ऊपरी किनारी एक ही height पर है
68.Handbrake गाड़ी को मज़बूती से रोकता है

G. Premises के अंदर छोटी सी drive

69.Steering सीधा रहता है; गाड़ी किसी एक तरफ़ नहीं खिंचती
70.Brake से गाड़ी सीधी रुकती है — आवाज़ या vibration नहीं
71.Speed breaker पर suspension से कोई अजीब आवाज़ नहीं
72.Reverse gear बिना अटके लगता है; reversing में camera और sensor काम करते हैं

H. सिर्फ़ electric गाड़ियों (EV) के लिए

73.Delivery पर battery का charge percent और दिखने वाली range note की
74.Portable charging cable मिल गयी; wall charger installation की तारीख़ लिखित में ली
75.Charging port खुलता है और cable ठीक से lock होती है
76.Showroom के charger पर कुछ minute charge किया — charging normal शुरू हुई
77.Battery warranty card मिल गयी (आमतौर पर 8 साल) और शर्तें note कीं
78.गाड़ी के नीचे battery pack पर कोई dent या गहरी खरोंच नहीं

I. Delivery की आख़िरी चीज़ें

79.वादे वाले accessories लग गये हैं (floor mat, mud flap आदि)
80.User manual, service book और warranty booklet मिल गयी
81.FASTag लगा हुआ और active है
82.Tank में fuel note किया (delivery पर आमतौर पर करीब 5 litre होता है)
83.जो कमी मिली, उसकी photo ली और sign करने से पहले delivery papers पर लिखित में note करवाया

J. सिर्फ़ CNG गाड़ियों के लिए

84.CNG cylinder पर बना महीना-साल देखा — उसकी hydro test की validity ख़त्म नहीं हुई है
85.Cylinder और उसकी fitting पर कोई dent या जंग नहीं; cylinder valve या filler valve से gas की smell नहीं आती
86.CNG filler valve का cap मौजूद है और valve ठीक से बंद होता है
87.Dashboard पर CNG level indicator काम करता है, और petrol–CNG switch से बदलने पर engine बंद नहीं होता
88.Invoice और गाड़ी के documents पर fuel type CNG लिखा है (factory-fitted CNG की entry)

PDI Score: —

Frequently Asked Questions

PDI क्या होता है?
PDI का मतलब है Pre-Delivery Inspection — नयी गाड़ी की delivery लेने से पहले उसकी पूरी जाँच। PDI में documents और VIN मिलाए जाते हैं, हर panel का paint नापा जाता है, tyres, engine, electronics और features एक-एक करके देखे जाते हैं, और उसके बाद ही delivery के काग़ज़ों पर sign होता है। ये जाँच showroom पर registration से पहले होती है, ताकि ख़राब गाड़ी अभी बदली जा सके।
नयी गाड़ी की PDI में किन-किन चीज़ों का ध्यान रखें?
वो हर चीज़ जो कोई defect या आगे का ख़र्चा छिपा सकती है: documents और VIN, हर panel का paint (paint gauge से), tyres और उनकी manufacturing date, engine bay और fluids, हर electronic feature एक-एक करके चलाकर, एक छोटी drive, और delivery की चीज़ें — दोनों चाबियाँ, spare tyre, toolkit, FASTag और काग़ज़। इस page की 88-point checklist में ये सब क्रम से दिया है।
खुद से PDI कैसे करें?
Registration से पहले दिन की रोशनी में showroom जाएँ, साथ में ये checklist, एक paint thickness gauge, OBD scanner, torch और अपना phone रखें। गाड़ी को हिस्सों में जाँचें — documents, बाहर, tyres, engine, अंदर, electronics, छोटी drive — हर item को सही, problem या लागू नहीं mark करें, और delivery के काग़ज़ों पर sign PDI पूरी होने के बाद ही करें।
Car लेने से पहले PDI क्यों ज़रूरी है?
क्योंकि registration से पहले गाड़ी अभी बदली जा सकती है; आपके नाम registration के बाद नहीं। PDI दोबारा paint हुए या repair हुए panel, पुराना stock, ग़लत documents और बंद features उसी समय पकड़ती है जब showroom को ठीक करना या बदलना पड़ता है — delivery के बाद वही defect आपकी समस्या और आपका ख़र्चा बन जाता है।
क्या PDI checklist का PDF मिल सकता है?
हाँ। इस page की checklist खोलिए, जाँच के दौरान उसे भरिए और Print / Download दबाइए — PDF बन जायेगा जिस पर आपका PDI score, नाम और उसी समय की date-time होगी। Share button से वही result WhatsApp और बाकी apps पर भेजा जा सकता है।
PDI में defect मिले तो क्या करें?
Delivery note पर sign न करें। Defect की photo लें, उसे delivery के काग़ज़ों पर लिखवाएँ, और registration से पहले दूसरी गाड़ी या लिखित में repair माँगें। Showroom मना करे तो बाकी पैसा देने से पहले manufacturer की customer care तक बात पहुँचाएँ।
क्या showroom PDI से मना कर सकता है?
नहीं। Delivery लेने से पहले सामान की जाँच ख़रीदार का बुनियादी हक़ है, और हर manufacturer dealer से इसकी अपेक्षा करता है। अगर कोई showroom अड़े, तो वो अड़ना ही एक जानकारी है — पैसा देने से पहले manufacturer तक बात पहुँचाएँ।
पूरी PDI में कितना समय लगता है?
Devices और इस checklist के साथ करीब 1.5–2 घंटे। ये पूरी ख़रीद के सबसे क़ीमती दो घंटे हैं।
PDI registration से पहले हो या बाद में?
पहले — हमेशा। PDI का पूरा मतलब ही यही है कि ख़राब गाड़ी अभी बदली जा सकती है। आपके नाम registration के बाद नहीं बदली जा सकती।
नयी गाड़ी पर कितना odometer चलना ठीक है?
करीब 50 km तक normal है (stockyard से showroom और RTO की आवाजाही)। उससे ऊपर हो तो वजह पूछें, और number के साथ-साथ गाड़ी की हालत भी देखें।
क्या paint gauge सच में ज़रूरी है?
दोबारा paint या putty भरे panel को पकड़ने का यही एकमात्र भरोसेमंद तरीका है — अच्छी repair को इंसानी आँख, ख़ासकर हल्के रंगों पर, पकड़ नहीं पाती। कई लाख की ख़रीद पर ₹1,500–4,000 का gauge, जो बाद में पुरानी गाड़ी ख़रीदने-बेचने में भी काम आयेगा, आसान फ़ैसला है।
गाड़ी stock में कुछ महीने पुरानी हो तो?
3–4 महीने तक routine है। उससे आगे हो तो tyre और battery की तारीख़ें अतिरिक्त ध्यान से देखें, और गाड़ी की उम्र को बेहतर discount या ताज़ा allotment माँगने का उचित आधार बनाएँ।